मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय चन्दवारा में डीएलएड प्रथम वर्ष सत्र 2026-28 के नव नामांकित प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं का उन्मुखीकरण किया गया। कॉलेज में ओरिएंटेशन का आयोजन किया गया। प्रभारी प्राचार्य मणिराज पांडेय ने कहा कि सेवाकालीन एवं पूर्व सेवाकालीन प्रशिक्षण में पूर्ण अनुशासन तथा गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध करना ही हमारी प्रतिबद्धताओं में शामिल है। इस मौके पर व्याख्याता कौसर नियाजी, जोगेन्द्र प्रसाद सिंह समेत अन्य ने नव प्रवेशियों को प्रेरित किया। इस मौके पर डीएलएड प्रथम वर्ष में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स के चुनाव में अपनी बुद्धिमता एवं बेहतर स्किल की वजह से नीतीश कुमार एवं आयुषी कुमारी ने बाजी मारी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...