Muzaffarpur News: निर्माण कार्य में खुदाई से पहले लेना होगा संबंधित विभाग से एनओसी
मुजफ्फरपुर, नवम्बर 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गोबरसही में पीएनजी पाइपलाइन हादसे के बाद डीएम कुमार गौरव ने शहर और आसपास के इलाकों में चल रहे निर्माण कार्यों की सुरक्षा को लेकर सख्ती बरती है। अब किसी भी सड़क, नाला, सीवरेज या अन्य निर्माण कार्य के लिए खुदाई शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से एनओसी लेना होगा। साथ ही भूमिगत बिजली केबल, गैस व पानी की पाइपलाइन और टेलीकॉम नेटवर्क की मैपिंग भी जरूरी होगी। पीएनजी पाइपलाइन वाले स्थलों पर आईओसीएल के प्रतिनिधि की मौजूदगी के बिना खुदाई नहीं होगी। डीएम ने मंगलवार को पत्र जारी कर एनएचएआई, पुल निर्माण निगम, नगर निगम, बुडको, स्मार्ट सिटी, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, बिजली विभाग समेत विभिन्न निर्माण एजेंसियों और विभागों को निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि निर्माण कार्यों के दौर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.