Muzaffarpur News: निर्माण कार्य करा रहे युवक पर जानलेवा हमला
मुजफ्फरपुर, जुलाई 13 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कच्चीपक्की ओपी क्षेत्र के माधोपुर सुस्ता में युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले को लेकर पीड़ित बिट्टू कुमार ने सोमवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि दो दिन पहले अपनी पुश्तैनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। इसी दौरान आरोपी लाठी-डंडे और हथियार से लैस होकर वहां पहुंचे और पूरे परिवार को घेरकर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत कराया गया। इसके बाद घायलों का एसकेएमसीएच में इलाज कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.