Muzaffarpur News: निर्माणाधीन मकान से मोबाइल, नल और बिजली का तार चोरी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया दिनकर नगर में रवींद्र प्रसाद सिंह के निर्माणाधीन मकान से चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में पीड़ित ने शनिवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे मूलरूप से वैशाली जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरा गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह दिनकर नगर में मकान बनवा रहे। उसमें ही वे रह भी रहे हैं। बीते सात जुलाई की रात चोरों ने मकान से एक मोबाइल, दस हजार रुपये का नल और 60 हजार रुपये का बिजली का तार समेत कई अन्य सामान चोरी कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इधर, सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चोरों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.