Muzaffarpur News: निर्माणाधीन भवन के पास विवरणी बोर्ड लगाने का अनुरोध
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सह अंचल कार्यालय के निर्माणाधीन भवन के पास विवरणी बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसको लेकर रामपुरदयाल निवासी व सामाजिक कार्यकर्ता धीरज कुमार ने सोमवार को बीडीओ को आवेदन दिया है। उन्होंने बीडीओ से एस्टीमेट की राशि सहित योजना एवं निर्माण कार्य से संबंधित सभी आवश्यक विवरण का बोर्ड लगवाने का अनुरोध किया। इसपर बीडीओ गुंजा कुमारी ने 15 दिनों के अंदर बोर्ड लगवाने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त को विधायक कोमल सिंह ने भवन का शिलान्यास किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.