मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन के निर्देश पर बनी जांच टीम ने बुधवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम में एडीएम आपदा शैलेश कुमार चौधरी शामिल थे। उन्होंने इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ डॉक्टर अनुपस्थित मिले। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जायेगी। एडीएम ने शाम छह बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। पहले मॉडल अस्पताल और फिर एमसीएच का जायजा लिया। शाम सात बजे सीएस डॉ. सुधीर कुमार ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...