Muzaffarpur News: नियमित बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान
मुजफ्फरपुर, अगस्त 13 -- Muzaffarpur News: मीनापुर। रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मदारीपुर कर्ण, धर्मपुर, नारायण नेहालपुर, रामपुरहरि, बिशनपुर राजे, डुबरबना, शाहपुर व मानिकपुर समेत कई गांवों में नियमित बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि धर्मपुर पेट्रोल पंप के सामने रेलवे क्रॉसिंग के समीप 11 हजार केवीए तार में खराबी आने से काफी परेशानी हो रही है। विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, लेकिन दूरी अधिक होने और बारिश के मौसम में अक्सर बिजली बाधित रहती है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र कुमार ने सहयोग पोर्टल पर शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.