Muzaffarpur News: निजी स्कूल कर्मी गायब, अपहरण की आशंका
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सदर थाना के भगवानपुर शिव मंदिर के निकट रहने वाला नरेश कुमार (36) पिछले 26 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे से गायब है। वह एक निजी स्कूल का कर्मचारी है। उसके अपहरण की आशंका जतायी जा रही है। उसकी मां आशा देवी के आवेदन पर 28 जुलाई को सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई, इसमें कहा है कि 26 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे नरेश सेविंग कराने घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नरेश को ढूंढ़ने का प्रयास जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.