मुजफ्फरपुर, नवम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मीनापुर अस्पताल चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में शुक्रवार की शाम जुड़वा बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। जुड़वा दोनों नवजात स्वस्थ है। मृतका पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाने के लहलादपुर निवासी नीतीश कुमार की 30 वर्षीया पत्नी सीमा देवी थी। प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। बताया जाता है कि अधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गई। थानेदार सुभाष मुखिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...