मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। निगरानी ने फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी की आरोपी शिक्षिका का सत्यापित प्रमाणपत्र नहीं सौंपा है। ऐसे फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी की आरोपी शिक्षिका पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर अधिकारियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।सहयोग पोर्टल पर दोबारा शिकायत करने पर विभाग ने शिक्षा अधिकारी से जवाब मांगा है। इसके बाद डीपीओ स्थापना ने निगरानी को दोबारा पत्र लिखा है और संबंधित शिक्षिका के सत्यापित प्रमाणपत्र को उपलब्ध कराने को कहा है। मामला मीनापुर के स्कूल का है।सहयोग पोर्टल पर जुलाई में ही उत्क्रमित म.वि. नेउरा की शिक्षिका के फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी करने की शिकायत की गई थी। मामले में निगरानी से शिक्षिका की जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। जांच रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण कार्...