मुजफ्फरपुर, नवम्बर 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। त्योहार पर अवकाश के कारण शहर का सफाई प्रबंध सोमवार को बेपटरी रहा। सफाईकर्मियों के नहीं रहने से शहर में कहीं कचरे का उठाव नहीं हो पाया। नतीजतन शहर में जगह-जगह कूड़े का अंबार लग गया। खासकर कल्याणी चौक, जवाहर लाल रोड, अखाड़ा घाट रोड, बनारस बैंक चौक सहित अन्य इलाकों कचरा गाड़ियां नहीं आने से कचरा उठाव बाधित रहा। सोमवार को अर्घ्य देकर घरों की ओर लौटने के क्रम में लोग अपने साथ न केवल पूजा के बाद बेकार हो चुकी सामग्रियों को घाटों और सड़कों पर फेंक दिए, बल्कि घरों से भी कचरा को निकाल कर सड़कों और उनके मुहानों पर रख दिया। इससे दो दिनों तक चकाचक दिखने वाली सड़कें एक बार फिर से बदसूरत दिखने लगीं। सड़कों पर डाले गए कचरों में गन्ने के डंठल और पत्तों के अलावा केलों और सब्जियों के शे...