मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगले 30 अक्तूबर को निगम कार्यालय के घेराव और तीन नवंबर से होने वाली बेमियादी हड़ताल को लेकर रविवार को चंदवारा में निगमकर्मियों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए बिहार लोकल बॉडीज इम्पलाइज फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विभागीय मंत्री के साथ हुए समझौते पर अमल नहीं कर मनमानी हो रही है। दो नवंबर तक समस्याओं का समाधान नहीं होने पर अगले दिन से काम छोड़ कर मुजफ्फरपुर समेत राज्यभर के निकायकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।नगर निगम कर्मचारी संघ व कामगार यूनियन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक अशोक कुमार व सह संयोजक सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आंदोलन में 1300 से अधिक सफाईकर्मियों के साथ सभी कर्मी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: 30 को न...