मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: औराई। मध्य विद्यालय जनार में बुधवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 3 से 18 वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों की जांच कर दवा दी गई। विशेषज्ञों ने करीब चार दर्जन बच्चों का मूल्यांकन किया, जिसमें चलन अक्षमता, दृष्टिबाधित, मानसिक, बौद्धिक, श्रवण दिव्यांगता शामिल हैं। इस मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वयक विश्वनाथ कुमार सुधांशु, बीआरपी उषा मानकी, प्रधानाध्यापक शंभू साह, दिव्यांग संघ के अध्यक्ष राजा सिंह उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों के लिए लगेंगे चिह्नांकन शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...