Muzaffarpur News: नाला निर्माण में धांधली, 12 इंच पर बांध रहे सरिया
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 27 के चक अब्दुल वाहिद मोहल्ले में मानक के अनुरूप नाले का निर्माण नहीं हो रहा है। निगम के स्तर से करीब 16 लाख के प्रोजेक्ट के अंतर्गत सड़क व नाला बनाए जाने हैं। इसी क्रम में फिलहाल नजीर किराना के बगल वाली गली में नाला निर्माण हो रहा है। सोमवार को स्थानीय निवासियों के साथ ही वार्ड पार्षद ने भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। शिकायत मिलने पर पहुंचे निगम के इंजीनियर की जांच में भी खामी सामने आई। मौके पर खुद मापी करके वार्ड पार्षद अजय ओझा ने कहा कि 12 इंच पर सरिया बांधा जा रहा है। मानकों के विपरित निर्माण कार्य में मनमानी हो रही है। जमे हुए सीमेंट को तोड़कर दोबारा उसका उपयोग किया जा रहा है। बालू, गिट्टी व सीमेंट के मिश्रण में भी गड़बड़ी है। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.