Muzaffarpur News: नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत
मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वार्ड नंबर 49 के शक्तिनगर निवासी व बीआरएबीयू के रिटायर कर्मचारी उदय नारायण प्रसाद ने बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर शक्तिनगर में नाला निर्माण में अनियमतता की शिकायत की है। कहा है कि जो नाला निर्माण कराया जा रहा है, वह कहीं ऊंचा तो कहीं नीचा है। कहीं नाला छोटा और बड़ा भी है। अब तक नाला निर्माण पूरा भी नहीं हुआ है। पूरे रोड में गड्ढा खोद दिया गया है। बरसात के कारण सड़क पर चलना मुहाल हो गया है। उन्होंने नाला निर्माण जल्द पूरा करने और सही से काम कराने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.