Muzaffarpur News: नाराज 23 वार्ड पार्षदों ने बोर्ड की बैठक का किया बहिष्कार
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद की बोर्ड की बैठक का शनिवार को नाराज 23 वार्ड पार्षदों ने बहिष्कार किया। इस कारण बैठक नहीं हो पाई। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्य पार्षद कलावती देवी के अलावे वार्ड पार्षद प्रभु कुमार, चंदेश्वर साह तथा नीरज कुमार पहुंचे थे। वहीं, 26 में 23 वार्ड पार्षद शामिल होने नहीं आए।ईओ मो. फिरोज ने बताया कि कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित कर दिया गया। उधर, वार्ड पार्षद संघ के प्रखंड अध्यक्ष व सशक्त स्थायी समिति के सदस्य बुंदेल पासवान ने बताया कि बोर्ड एवं सशक्त स्थायी समिति की बैठक में पारित प्रस्तावों पर ईओ के द्वारा कोई अमल नहीं किया जाता है। इस कारण 23 वार्ड पार्षदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया। उधर, वार्ड पार्षद शीला पटवा ने कहा कि बोर्ड की कई बैठकों में आवास, नलजल, नाला नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.