Muzaffarpur News: नाम और दस्तावेज का दुरुपयोग कर जीएसटी नंबर बनाने का आरोप
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। शिवनगर निवासी नानक चंद साह ने नाम और दस्तावेज का दुरुपयोग कर जीएसटी नंबर बना फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी को आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नानक चंद साह ने बताया कि वह शिवनगर के निवासी हैं। वह चार वर्षों से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। उसके नाम से दस्तावेज का दुरुपयोग कर राम जी इंटरप्राइजेज के नाम से जीएसटी नंबर बनाया गया है। नानक चंद साह ने बताया कि जीएसटी अधिकारी पश्चिमी मुजफ्फरपुर की टीम जांच करने शिवनगर पहुंची, तो उसे मामले की जानकारी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.