मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नागरिक मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इसमें डीएम कुमार गौरव, एसडीओ पश्चिमी स्नेहा कुमारी, एसडीओ पूर्वी सहित अधिकारियों व कर्मचारियों शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए नागरिक मोर्चा के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन प्रेरणादायी है। मौके पर अंजनी कुमार पाठक, जगदीश शर्मा, सोहनलाल आजाद, दीनबंधु आजाद, गणेश प्रसाद, राणा देवी दयाल व अजय कुमार मौजूद रहे।वहीं, नवयुवक समिति ट्रस्ट सभागार में अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह के तहत महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, ललितेश्वर शाही व क्रांतिवीर योगेन्द्र शुक्ल की जयंती मनाई गई। यह भी ...