Muzaffarpur News: नागपुर-समस्तीपुर के बीच 21 से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने नागपुर और समस्तीपुर के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01207/01208 नागपुर-समस्तीपुर-नागपुर गोरखपुर के रास्ते चलेगी। इससे मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा और सीवान समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।ट्रेन संख्या 01207 नागपुर-समस्तीपुर त्योहार स्पेशल 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को नागपुर से सुबह 10.40 बजे खुलेगी। यह अगले दिन रात 10.30 बजे मुजफ्फरपुर और रात 11.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01208 समस्तीपुर-नागपुर त्योहार स्पेशल 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से सुबह 3 बजे खुलेगी। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.