Muzaffarpur News: नहर के तटबंध की मरम्मत शुरू, खेतों से पानी निकला
मुजफ्फरपुर, अगस्त 10 -- Muzaffarpur News: मड़वन। रक्सा स्थित वार्ड-14 में तिरहुत मुख्य नहर के उत्तर तरफ टूटे तटबंध की मरम्मत शुरू हो गई। सोमवार को जल संसाधन विभाग की ओर से करीब 18 फीट में टूटे तटबंध को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू हुआ। इधर, दूसरे दिन खेतों से पानी निकल गया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, पानी में डूबने के कारण धान की फसल को आंशिक क्षति पहुंची है। किसानों ने बताया कि बड़ा नुकसान होने से बच गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, 200 एकड़ में धान की फसल डूबी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.