Muzaffarpur News: नस कटने से स्ट्रैचर पर कराहता रहा युवक, नहीं मिली एंबुलेंस
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 11 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को बड़ी लापरवाही सामने आई है। पैर की नस कटने से मजदूर स्ट्रेचर पर दर्द से कराहता रहा, लेकिन सरकारी एंबुलेंस नहीं मिली। हॉस्पिटल परिसर में स्ट्रेचर पर कराह रहे मरीज को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वे लोग अस्पताल की व्यवस्था से क्षुब्ध थे। करीब दो घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस से मजदूर को एसकेएमसीएच भेजा गया। बताया जाता है कि नरियार नवादा निवासी भगीरथ सहनी (45) का लकड़ी चीरते समय बाएं पैर की नस कट गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। एंबुलेंस नहीं रहने से करीब दो घंटे तक भगीरथ सहनी स्ट्रेचर पर दर्द से कराहता रहा। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रश्मि कुमारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.