मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के कलमबाग चौक के पास से शराब के नशे में हंगामा कर रहे बीबीए छात्र आशुतोष कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह कुढ़नी का रहने वाला बताया गया। वर्तमान में वह पोखरिया पीर मोहल्ले में रहता है।पुलिस के अनुसार, आशुतोष कलमबाग चौक के पास नशे में हंगामा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...