Muzaffarpur News: नशेड़ी ने साइकिल छीनने के विरोध पर छात्र के सीने में घोंप दी कैंची
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। फकुली थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में गुरुवार शाम करीब छह बजे शातिर ने साइकिल छीनने के विरोध पर मासूम के सीने में कैंची घोंप दी। इसके बाद साइकिल लेकर फरार हो गया। लहूलुहान हालत में दामोदरपुर निवासी भास्कर झा के नौ वर्षीय पुत्र सूर्यनारायण झा को पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए शहर स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। सूर्यनारायण चौथी कक्षा का छात्र है। वह निजी स्कूल में पढ़ता है। साइकिल लेकर भाग रहे शातिर अमृत सहनी को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। उसकी पुलिस की अभिरक्षा में इलाज कराया गया।परिजनों ने पुलिस को बताया कि सूर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.