Muzaffarpur News: नशा करने से मना करने पर ऑटो चालक का सिर फोड़ा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। भगवानपुर पुल के नीचे बुधवार को स्मैक का नशा करने से मना करने पर दो युवकों ने एक ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। हमले में ऑटो चालक का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पताही निवासी राम दयाल है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह भगवानपुर पुल के नीचे ऑटो में सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो युवक उसके ऑटो में आकर बैठ गए और नशा करने लगे। मना किया तो मारपीट शुरू कर दी। सदर थाने में दोनों युवकों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.