मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 15 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। नीतीश्वर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गुरुवार को योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने के साथ योग, आत्म-सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक लालटून पासवान ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया तथा नियमित योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों में आत्म-सुरक्षा के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला नोडल अधिकारी प्रो. रंजन कुमार ने कहा कि उनका दायित्व समाज में जागरूकता फैलाना...