मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। शहर के आरडीएस कॉलेज में मंगलवार को नशामुक्त बिहार अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं व आमलोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।​कार्यक्रम के दौरान वहां पर विद्यार्थियों, अभिभावकों, जिला पदाधिकारी और मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग के कर्मियों की उपस्थिति रही। सभी ने नशामुक्त बिहार के निर्माण की शपथ ली। जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश जारी किया गया कि 27 अक्तूबर से 25 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान और 26 नवंबर को नशा मुक्ति दिवस पर तय किए गए सभी महत्वपूर्ण कार्यों को जिले के विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर समय पर पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: पॉलिटेक्निक कॉलेज में नशा मुक्त बिहार अभियान क...