मुजफ्फरपुर, अगस्त 6 -- Muzaffarpur News: बंदरा। मतलुपुर स्थित महादेव मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को प्रगतिशील सीनियर सिटीजन काउंसिल की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सकरी निवासी नवल किशोर ठाकुर को प्रखंड अध्यक्ष, चांदपुरा निवासी सतीश कुमार द्विवेदी को सचिव और रतवारा निवासी वीरचंद्र ब्रह्मचारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। प्रगतिशील सीनियर सिटीजन के जिलाध्यक्ष उदयशंकर प्रसाद सिंह, विष्णुदेव प्रसाद सिंह, रामकुमार त्रिवेदी, आनंद ठाकुर, देवेंद्र पांडेय, जगतनारायण ठाकुर, संजय त्रिवेदी, रामपुकार त्रिवेदी, सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र राय, जनार्दन प्रसाद शर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...