Muzaffarpur News: नवदुर्गा शक्ति सम्मान से 9 महिलाएं सम्मानित
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अघोरिया बाजार चौक पूजा मंडप में रविवार को मिशन भारती रिसर्च इन्फॉर्मेशन सेन्टर और बिहार गुरु के तत्वावधान में नवदुर्गा शक्ति सम्मान समारोह हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली 9 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मेयर निर्मला देवी, उपमेयर डॉ. मोनालिसा, डॉ. प्रियंका कुमारी, वंदना कुमारी, डॉ. मधु सिंह, डॉ. अनिता सिंह, डॉ. नीति वर्मा, श्वेता कहनानी और ज्योति कुमारी शामिल हैं। नगर विधायक रंजन कुमार ने कहा कि महिलाओं के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं हो सकती। पंडित कमलापति त्रिपाठी प्रमोद ने नारी सम्मान को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मुक्तिधाम में 151 कन्याओं का पूजन, अप्पन पाठशाला ने निभाई परंपरा च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.