Muzaffarpur News: नवगठित कार्यकारिणी ने वेतन व अन्य समस्याओं को उठाया
मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम कर्मचारी संघ की नवगठित कार्यकारिणी की शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें कर्मचारी व संगठन हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। संघ के अध्यक्ष रवि रंजन राज ने कहा कि वेतन, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति लाभ व अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर संघ का प्रयास जारी रहेगा। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि संगठन में एकता, अनुशासन, भाईचारा व पारस्परिक सम्मान बनाए रखते हुए कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों को समान प्राथमिकता दी जाएगी। मौके पर मंत्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन, गरीबनाथ भगत, मनोज गुप्ता, रंजीत कुमार मिश्रा, गणेश मिश्रा, दिनेश पासवान, रामबाबू साह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.