Muzaffarpur News: नल-जल और पीएम आवास योजना का मुद्दा छाया
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 8 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को प्रमुख मालती देवी की अध्यक्षता में प्रखंड विकास समिति की बैठक हुई। इसमें नल-जल और पीएम आवास योजना का मुद्दा छाया रहा। मुखिया मनोज कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और बिजली की समस्या से पदाधिकारियों को अवगत कराया। राशन कार्ड, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नल जल में कोताही बरतने और बैठक में शामिल नहीं होने से नाराज सदस्यों ने पीएचईडी के सहायक अभियंता के खिलाफ डीएम से शिकायत करने की बात कही। बीडीओ अरविंद कुमार गुप्ता ने मुखियों से कहा कि खुद से तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर पीएम आवास योजना की सूची तैयार करें, ताकि किसी को कोई परेशानी नहीं हो। इस मौके पर उपप्रमुख रिंकू कुमारी कुशवाहा, मनोज कुमार सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.