मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को सीएस कार्यालय में पहुंच कर नर्सिंग होम और अन्य निजी अस्पतालों के दस्तावेजों की जांच की। डीएम कुमार गौरव ने नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा सिविल सर्जन भी शामिल हैं। टीम ने पिछले दिनों एसकेएमसीएच के आसपास नर्सिंग होम में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान एक होटल में अस्पताल चलता हुआ मिला था। डीएम ने अवैध नर्सिंग होम पर सख्ती बरतने के लिए टीम का गठन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...