मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुरौल, एक संवाददाता। मुरौल नगर पंचायत कार्यालय को शिफ्ट करने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीण सड़क पर उतर गए। करीब छह घंटे तक बवाल काटा। प्रशासन की ओर से ढोली स्थित कार्यालय को मुरौल पंचायत भवन में शिफ्ट करने की तैयारी पूरी कर ली गई थी। इसको लेकर भारी संख्या में जिला से पुलिस बल मंगाया गया था।

ग्रामीणों का आक्रोश भनक लगते ही नगर पंचायत के करीब सात वार्ड के लोग सड़क पर उतर गए। ढोली बाजार को चौतरफा जाम कर दिया। मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट दिया। टायर जलाकर हंगामा किया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए व्यवसायियों ने स्वत: दुकानें बंद कर लीं। इस बीच आक्रोशित दो लोगों के आत्मदाह की सूचना पर प्रशासन अलर्ट हो गया। आक्रोशित लोग माइकिंग कर नगर पंचायत कार्यालय को हटाने से बचाने की अपील करते र...