मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 24 -- Muzaffarpur News: मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। हरका यशवंत गांव के समीप बागमती की पुरानी धारा में शनिवार की दोपहर नहाने उतरी आठवीं की छात्रा की डूबने से मौत हो गई। मृतका यशवंत गांव निवासी चंदन साह की 14 वर्षीया पुत्री प्रीति कुमारी थी। वह घर से अकेली नदी में नहाने गई थी। प्रीति के डूबने की सूचना पर नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकाला गया। परिजनों और ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। छात्रा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय शाही सहित अन्य लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। मुखिया अभिलाषा कुमारी ने प्रशासन से तत्क...