Muzaffarpur News: नजराना वसूलने में दो एएनएम से स्पष्टीकरण
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- Muzaffarpur News: बंदरा, एक संवाददाता। पीएचसी में प्रसव कराने आए गर्भवती महिलाओं से प्रसव के बाद नजराना वसूलने के आरोप में पीएचसी प्रभारी ने दो एएनएम से स्पष्टीकरण मांगा है। सिमरा निवासी अजीत कुमार सिंह ने मोहनपुर एपीएचसी की मीना और बंदरा एपीएचसी की अनीता कुमारी पर नजराना वसूली का आरोप लगाया है। शनिवार को मामला संज्ञान में आते ही पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद ने दोनों एएनएम के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी ने बताया कि स्पष्टीकरण मिलने तक दोनों एएनएम का वेतन रोक दिया गया है। मामले से सिविल सर्जन को अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.