मुजफ्फरपुर, नवम्बर 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर का मुजफ्फरपुर पहुंचने पर नगर विधायक रंजन कुमार ने स्वागत किया। विधायक ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार एवं विस्तार पर मंत्री से चर्चा की। उन्होंने मुजफ्फरपुर में उच्च शिक्षण संस्थानों के विकास, शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार, विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य तथा शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने से जुड़े विषयों पर अपना पक्ष रखा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विवि में गेट निर्माण विवाद पर डीएम से मिले विधायक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...