Muzaffarpur News: नगर विधानसभा कार्यालय में मंत्री व विधायक ने लहराया तिरंगा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर विधानसभा कार्यालय में भूमि एवं राजस्व मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और नगर विधायक रंजन कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद तिरंगे को सलामी दी गई। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। मंत्री डॉ. जायसवाल ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बिहार और देश के विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। विधायक रंजन कुमार ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में शान से लहराया तिरंगा यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.