Muzaffarpur News: नगर निगम बोर्ड की बैठक 27 जुलाई को
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। अगले 27 जुलाई को नगर भवन में मेयर निर्मला साहू की अध्यक्षता में निगम बोर्ड की बैठक होगी। इसमें श्रावणी मेले की तैयारी की समीक्षा होगी। कुल पांच एजेंडों पर विचार होगा। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अंतर्गत वार्ड स्तर पर लोगों से जुड़ी कबीर अंत्येष्टि योजना के अलावा वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और रानी लक्ष्मीबाई पेंशन पर भी चर्चा होगी। दरअसल बीते 20 जुलाई को होने वाली निगम की बैठक स्थगित होने के बाद नए सिरे से इसकी तिथि तय की गई है। इस संबंध में गुरुवार को नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने सभी पार्षदों को जानकारी दे दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.