मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम परिसर में हुई बैठक में नगर निगम कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी समिति का विस्तार किया गया। इसमें सर्वसम्मति से संघ के संरक्षक राजीव रंजन, अध्यक्ष रवि रंजन व मंत्री के रूप में सत्येंद्र प्रसाद सिंह मनोनीत किए गए। गरीबनाथ भगत समेत तीन उपाध्यक्ष, डार्विन कुमार समेत पांच मंत्री, चार उपमंत्री, कार्यालय मंत्री, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष आदि के मनोनयन के अलावा महिला कर्मचारी प्रकोष्ठ, सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ, विधि सेवा मामला प्रकोष्ठ और कर्मचारी कल्याण व सहायता मार्गदर्शन मंडल पुनर्गठित की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...