मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- Muzaffarpur News: ​मुजफ्फरपुर, हिप्र। सोनारपट्टी में सोना ठगी करने वाले गिरोह के पकड़े गए शातिर से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। जानकारी हो कि कंप्यूटराइज्ड गोल्ड टेस्टिंग की दुकान चलाने वाले धुल्लाप्पा सोमान्ना पांढरे ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ​ पीड़ित व्यवसायी के अनुसार, 25 जुलाई की शाम करीब 7:10 बजे दो युवक सोने की जांच कराने उनकी दुकान पर आए। उन्होंने अपना नाम अतरदह निवासी अविनाश कुमार और समस्तीपुर के बरियारपुर सकमोहा निवासी मनीष कुमार बताया। ​दोनों ने जांच के लिए दो सोने के टुकड़े दिए। प्रारंभिक टंच जांच में इनकी शुद्धता 28.00 और 50.19 टंच पाई गई। इसके बाद युवकों ने उनसे इन्हें शुद्ध सोने में बदलने का अनुरोध किया। हालांकि जब व्यवसायी ने 1.500 मिलीग्रा...