Muzaffarpur News: नकली सिगरेट फैक्ट्री पकड़ने के मामले में दो नामजद
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: कांटी। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के हरपुर गणेश में बुधवार को नकली सिगरेट फैक्ट्री पकड़ने के मामले में दरियापुर निवासी रवींद्र कुमार व अमन कुमार पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि सिगरेट कंपनी के प्रतिनिधि के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। बुधवार को छापेमारी में भारी मात्रा में नकली सिगरेट जब्त की गई थी। एसडीपीओ ने कहा कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.