Muzaffarpur News: नकली पुलिस ने बुजुर्ग महिला से सोने की चूड़ियां ठगी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सरैयागंज स्थित धोबिया गली के गजाधर लेन में खुद को पुलिसकर्मी बताकर शातिर अपराधियों ने बुजुर्ग महिला बबीता देवी को डरा-धमकाकर व झांसा देकर उसकी सोने की चूड़ियां उतरवा लीं। बदले में तांबे की चूड़ियां थमाकर फरार हो गए। इस संबंध में पीड़िता ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे जब वह अपने घर की तरफ लौट रही थीं, तभी गली में पुलिस की वर्दी पहने एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोका। उस व्यक्ति ने कहा कि पुलिस विभाग की तरफ से आदेश आया है कि कोई भी सोने के गहने पहनकर बाहर न निकले। भरोसा जीतने के लिए उसने एक आईडी कार्ड भी दिखाया, जिसे बुजुर्ग महिला ठीक से पढ़ नहीं सकी। पीड़िता के मुताबिक, वर्दी वाले शख्स के साथ एक अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.