Muzaffarpur News: नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ाई, दो गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाने के सुंदरपुर गांव में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर नकली खाद बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से पुलिस ने अंजन कुमार और गीता देवी को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में निर्माण सामग्री एवं तैयार खाद बरामद की गई है। डीएसपी पूर्वी 2 सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुंदरपुर गांव में अवैध खाद निर्माण, उत्पादन और भंडारण की फैक्ट्री चल रही है, जिसके बाद छापेमारी की गई। पुलिस ने 208 बोरी तैयार खाद, दो पिकअप और खाली बोरी 601 एवं रंग, बाल्टी, कुदाल, इलेक्ट्रॉनिक तराजू आदि जब्त किया गया है। नकली खाद की खरीद-बिक्री करने वाले खाद व्यवसायियों और विक्रेताओं के बारे में पता लगाया जा रहा है। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.