मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- Muzaffarpur News: मोतीपुर। रेलवे स्टेशन की पश्चिमी गुमटी स्थित एक होटल एवं थोक अंडा दुकान से चोरों ने नकद सहित 18 हजार रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। इस संबंध में दुकानदार मो. जमालुद्दीन और मो. अख्तर ने थाना में केस दर्ज कराया है। बताया कि चोरों ने शुक्रवार की रात सेंधमारी कर करीब 15 हजार नकद और तीन हजार रुपए के अंडे की चोरी कर ली।   थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...