मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: बंदरा। प्रखंड मुख्यालय स्थित आपूर्ति कार्यालय में सोमवार को एमओ दीपक कुमार ने डीलरों के साथ समीक्षा बैठक की। एमओ ने कहा कि तत्काल बने राशनकार्ड और नए लाभुकों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। सभी डीलर अपने-अपने क्षेत्र के नए लाभुकों को चिह्नित कर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें, जिन लाभुकों का ई-केवाईसी नहीं होगा, उनका नाम राशनकार्ड में जुड़ने में परेशानी हो सकती है। मौके पर प्रमोद चौधरी, उमेश भगत, अरुण कुमार, कुणाल कुमार, रविरंजन कुमार, कमलेश कुमार आदि डीलर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...