Muzaffarpur News: नए डीपीओ व पीओ को मिला प्रभार, कामों का हुआ बंटवारा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शिक्षा विभाग के नए डीपीओ और पीओ को शनिवार को प्रभार मिल गया। नए डीपीओ व पीओ के योगदान के 15 दिनों बाद प्रभार दिया गया। इन डीपीओ और पीओ के बीच कार्यों का भी बंटवारा कर दिया गया है।पहले से जिन डीपीओ के जिम्मे जो प्रभार था, वह यथावत रहने दिया गया है। खाली पड़े कार्य के बीच ही इन्हें आवंटन दिया गया है। डीपीओ प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता को डीपीओ स्थापना का प्रभार दिया गया है वहीं पीओ आयुष कुमार को प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान दिया गया है। पीओ आशा कुमारी को सर्वशिक्षा कार्य में सहयोग करना है वहीं पीओ सरोज कुमार को स्थापना के काम में सहयोग का जिम्मा दिया गया है। यह भी पढ़ें- रिक्त प्रखंडों में बीईओ को वित्तीय प्रभार के साथ प्रतिनियुक्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.