मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के जिला वेक्टर जनित रोग शाखा के कर्मियों ने नए कार्यालय भवन जाने से इनकार कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि नए भवन में सुविधाएं नहीं हैं। इस संबंध में कर्मियों द्वारा जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर स्थिति से अवगत कराया गया है। कर्मियों द्वारा सौंपे गए पत्र के अनुसार, विभागीय आदेश के अनुपालन में सभी कर्मी दिनांक 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक लगातार आवंटित नए कार्यालय भवन में गए। लेकिन वहां का पूरा परिसर खाली पड़ा था। कर्मियों का कहना है कि नए भवन में कार्यालय संचालन के लिए जरूरी न्यूनतम सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। वहां न तो बैठने के लिए कुर्सी-टेबल या अलमीरा है, और न ही पंखा, कंप्यूटर, इंटरनेट, पीने ...