Muzaffarpur News: नए आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्थल चिह्नित करें : डीडीसी
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय का मंगलवार को डीडीसी निशांत सिहारा ने निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारी व कर्मियों को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया। मिशन कायाकल्प के तहत योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। प्रखंड में एक भी नए आंगनबाड़ी केंद्र चयनित नहीं होने पर सीडीपीओ एवं पीओ को दो दिनों के अंदर नए आंगनबाड़ी केंद्र के लिए स्थल चिह्नित करने का निर्देश दिया। पौधरोपण की धीमी प्रगति पर संबंधित पीआरएस को दो दिनों में सभी पंचायत में लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए सभी आवास पर्यवेक्षक को निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.