मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में मंगलवार को महावीरी पूजा के लिए घर के आंगन में ध्वजा गाड़ने के दौरान बांस 33 हजार तार में सट गया। इस कारण करंट की चपेट में आने से दो किशोर समेत तीन लोग झुलस गए। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को इलाज के लिए सरैया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।ग्रामीणों ने बताया कि ग्यासपुर गांव निवासी संजय बैठा के घर महावीरी ध्वजा की पूजा थी। आंगन में ध्वजा गाड़ने के लिए किशोर छत पर चढ़ाकर बांस गिराने लगान। इस दौरान बांस पास से गुजर रहे 33 हजार तार में सट गया और उसमें करंट प्रवाहित हो गया। इसकी चपेट में आकर संजय का 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार, पत्नी पूनम देवी (45) और 14 वर्षीय भतीजा राजीव कुमार झुलस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...