Muzaffarpur News: धोखाधड़ी के 12 साल पुराने मामले में छापेमारी
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वैशाली के बिदुपुर थाना में दर्ज वर्ष 2014 के एक पुराने धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में नामजद दो मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बिदुपुर पुलिस मंगलवार को शहर पहुंची। यहां नगर थाना पुलिस की मदद से पुरानी गुदरी स्थित आरोपित अबुल हसनात और खालिद हुसैन के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों आरोपित फरार मिले। इसके बाद नाम-पते का सत्यापन और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस वापस लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.