मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज। विशुनपुरपट्टी और सेमरा नन्हकार में गुरुवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किसानों से बातचीत की। कैनाल के टूटे बांध के पानी से डूबी धान की फसल की क्षति का आकलन किया। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने किसानों को बताया कि सामूहिक रूप से फसल क्षति का आवेदन दें। इसके बाद कृषि समन्वयक और राजस्व कर्मी संयुक्त रूप से खेतों में जाकर फसल क्षति की जांच करेंगे। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने कहा कि डीएम और डीएओ को जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस मौके पर सीओ पिंकी राय, थानेदार सुनील कुमार, बीएओ सुशील कुमार, कृषि समन्वयक उदयप्रताप गुप्ता, कृषि सलाहकार धनंजय कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कैनाल बांध की दूसरे दिन भी नहीं हुई मरम्मत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...